Punjab : कार सवार युवकों ने बैंक मैनेजर को कुचला,  परिवारवालों ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Aug, 2024 05:44 PM

punjab youths in a car crushed a bank manager

खन्ना में एक बैंक मैनेजर को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने दोस्तों के साथ गए एक बैंक मैनेजर को कुछ कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिसमें बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उसके 2 दोस्त घायल बताए जा रहे हैं।

खन्ना : खन्ना में एक बैंक मैनेजर को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने दोस्तों के साथ गए एक बैंक मैनेजर को कुछ कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिसमें बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उसके 2 दोस्त घायल बताए जा रहे हैं। घटना खन्ना के माछीवाड़ा स्थित गांव खेड़ा की बताई जा रही है, जहां पर कुछ कार सवार युवकों ने बैंक मैनेजर व उसके दोस्तों को कुचल दिया है। हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां बैंक मैनेजर कुलविंद्र सिंह की मौत हो गई है, जबकि बैंक मैनेजर के दो साथी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कुलविंद्र सिंह समराला के एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात था। वहीं कुलविंद्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

वहीं मृतक के परिवार वालों व घायल दोस्तों ने बताया है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर कार चढ़ाई गई है, जिसमें उनके दोस्त कुलविंद्र सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कुलविंद्र सिंह पर कार चढ़ाने वाले युवक नशे का कारोबार करते हैं, जिसे कुलविंद्र ने कई बार रोका भी था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने फिलहाल परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!