पंजाब के इन 6 जिलों के लिए Alert जारी, चिंताजनक बने हालात

Edited By Kalash,Updated: 13 Aug, 2025 12:32 PM

punjab weather alert

पंजाब में मानसून एक्टिव है और पंजाब के कई जिलों में बारिश हो रही है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में मानसून एक्टिव है और पंजाब के कई जिलों में बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी पंजाब में झमाझम बारिश के आसार हैं। आज भी पंजाब के 6 जिलों होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और गुरदासपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही पंजाब के अन्य जिलों में आज मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ में 15 अगस्त तक मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

पंजाब में हो रही बारिश के कारण जहां मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं दरियाओं के साथ लगते इलाकों में बाढ़ जैसे हालात है। हिमाचल में हो रही भारी बारिश के कारण डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!