Punjab में 9 डिग्री से नीचे लुढ़का तापमान, सुबह-शाम धुंध का असर, पढ़ें मौसम का पूरा हाल...

Edited By Vatika,Updated: 23 Nov, 2026 09:30 AM

punjab weather

हिमाचल व कश्मीर की ऊपरी चोटियों पर हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीत लहर का आगाज हो चुका है।

जालंधर (पुनीत): हिमाचल व कश्मीर की ऊपरी चोटियों पर हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीत लहर का आगाज हो चुका है। इसके प्रभाव से राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आई, जबकि फरीदकोट व लुधियाना का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, बाहरी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध का असर भी दिखने लगा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा वाहन चालकों के लिए सावधानी संबंधी अलर्ट एडवाइजरी जारी की गई है। सुबह व शाम को ठंडी हवाएं चलने लगी हैं  जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12.1, पटियाला में 12.3, बठिंडा में 10 और पठानकोट में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में मौसम शुष्क चल रहा है। राज्य दर्ज नहीं की गई। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते हिमाचल व कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में ठंड का असर एकाएक बढ़ने लगा है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!