Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं से ठिठुरे लोग, अगले 48 घंटों में मौसम...

Edited By Vatika,Updated: 29 Mar, 2025 09:50 AM

punjab weather

पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम में ठंडक महसूस हो रही है।

पंजाब डेस्कः पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। दरअसल, शुक्रवार से राज्य में चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट आने से सुबह-शाम के समय हलकी ठंड भी महसूस हो रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा और तापमान में और गिरावट आएगी। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट आने की संभावना जताई है। वहीं 30 मार्च के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी यानी कि लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

उधर, चंडीगढ़ में कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में इजाफा देखा जा रहा था। एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सीजन का अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान है। शुक्रवार सुबह से मौसम से ठंडक बनी हुई है। हवाओं का एक बड़ा असर तापमान में देखने को मिला है। 24 घंटे के दौरान दिन के अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 17.6 डिग्री रहा। बता दें कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!