पंजाब में बारिश को लेकर आई नई Update, 22 मार्च तक मौसम ...

Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2025 10:51 AM

punjab weather

पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में गर्मी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, ऐसे में सबसे अधिक तापमान जिला बठिंडा का 29.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है। 

विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं है, ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ जाएगी। हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कहा जा रहा है कि राज्य में आने वाले दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ौतरी हो सकती है। 

बता दें कि विभाग द्वारा पहले ही अंदेशा जताया जा चुका है कि 18 से 22 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और धूप रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ अब लगभग खत्म हो चुका है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!