पंजाब में बढ़ रही ठंड के बीच जारी हुई चेतावनी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2024 08:57 AM

punjab weather

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों ठंडी हवाएं चलेंगी।

जालंधर: तेजी से बदल रहे मौसम के बीच ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी हुई है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आएगा व धुंध भी अपना रंग दिखाएगी। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों ठंडी हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग द्वारा 14 दिसम्बर के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि 15 दिसंबर के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। गत रोज के मुकाबले औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह राज्य के सामान्य तापमान के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज हुआ। ठंड के कारण सुबह और रात के समय तापमान में भारी गिरावट हो रही है। शीत लहर से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लोगों को ठंडी हवाओं और शीत लहर से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, बाहर निकलने से बचने और स्वस्थ रहने के उपाय अपनाने की सलाह दी है।ऊपरी पहाड़ों की बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आने वाले एक दो दिनों के भीतर पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों के मौसम में बड़े   स्तर पर बदलाव होगा।

बीते कई दिनों से रात के समय पारा
4 से 6 डिग्री तक पहुंच रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक 6 डिग्री के नीचे जाने पर ठंड का प्रकोप समझा जाता है। इस तरह की ठंड में बचाव करने की जरूरत बढ़ जाती है क्योंकि ठंड लग जाने से स्वास्थ्य पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है और नजला जुकाम होने की संभावना बेहद बढ़ जाती है। बच्चों का खास ध्यान रखने के साथ- साथ बाहर जाते समय सर व नाक को कवर करना चाहिए।

नमी वाले स्थानों पर रहेगी 'धुंध'
शहर में फिलहाल ठंड सेकुछ राहत देखने को मिल रही है जबकि बाऊंडरी पाले एरिया में शाम होते-होते शीतलहर का जोर देखने को मिला और सर्द में बढ़ौतरी होती नजर आ रही है। जिलेके बाहरी इलाकों में कई स्थानों पर धुंध की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को अपने गंतप्रय तक पहुंचने के लिए अधिक समय व्ययकरना पड़ेगा। खासतौर पर हाइवे पर खेतों के पास अधिक नमी वाले स्थानों पर धुंध देखने को मिली। इसी क्रम में होशियारपुर रोड, आदमपुर वाले एरिया व अमृतसर रोड पर सुभानपुर के पास धुंध का जोर देखने को मिल सकता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!