Punjab : विवाह समागम में चली थी गोलियां, पुलिस ने आरोपी को लिया रिमांड पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Mar, 2025 07:02 PM

punjab shots were fired at a wedding ceremony

मोगा पुलिस ने थाना फतेहगढ़ पंजतूर अधीन पड़ते एक गांव में विवाह समागम में सरकारी आदेशों की उल्लंघना करते कुछ लड़कों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई थी, जिसकी वीडियो सुखमन गिल नाम की इंस्टाग्राम पर बनी आई.डी. पर अपलोड हुई थी।

मोगा (आजाद) : मोगा पुलिस ने थाना फतेहगढ़ पंजतूर अधीन पड़ते एक गांव में विवाह समागम में सरकारी आदेशों की उल्लंघना करते कुछ लड़कों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई थी, जिसकी वीडियो सुखमन गिल नाम की इंस्टाग्राम पर बनी आई.डी. पर अपलोड हुई थी। इस पर फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गत 6 मार्च को सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह की शिकायत पर सुखमनप्रीत सिंह निवासी गांव खम्भे के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको काबू किया था। 

इस संबंध में आज जानकारी देते डी.एस.पी. धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी इकबाल हुसैन द्वारा मामले की गंभीरता को समझते उक्त मामले में अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी गांव सिंघपुर तरनतारन को नामजद करके उसको काबू किया, जिसको आज सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह द्वारा माननीय अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में अन्य कईयों की भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!