Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 May, 2024 07:43 PM
नगर निगम मोगा से करीब 2 वर्ष पहले सेवामुक्त हुए सुपरिंटैंडैंट दविन्द्र सिंह पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला करके उसे बुरी तरह से मारपीट करने के अलावा टांगे तोड़ने का मामला सामने आया है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।
मोगा (आजाद) : नगर निगम मोगा से करीब 2 वर्ष पहले सेवामुक्त हुए सुपरिंटैंडैंट दविन्द्र सिंह पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला करके उसे बुरी तरह से मारपीट करने के अलावा टांगे तोड़ने का मामला सामने आया है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इस संबंध में सिविल अस्पताल मोगा में नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा कि आज समाजसेवा सोसायटी मोगा को किसी ने सूचित किया कि रब्ब नगर रोड मोगा पर एक अज्ञात व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ पड़ा है, जिस पर समाजसेवा सोसायटी के सदस्य वहां पहुंचे और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि जब जांच की, तो पता चला कि घायल व्यक्ति नगर निगम मोगा का रिटायर्ड मुलाजिम है। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हमला किन व्यक्तियों ने किया और इसका क्या कारण है। जल्दी ही उक्त घटना का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।