Punjab Police कर्मियों के Duty Time को लेकर अहम खबर, नहीं मिलती कोई छुट्टी

Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2025 04:08 PM

punjab police duty time

जिनका स्वभाव नकारात्मक होता जा रहा है, जिसके चलते वह पब्लिक डीलिंग ठीक नहीं कर पाते।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस के जवानों से 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी करवाई जा रही है। पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ तक नहीं मिलता है। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड हैड कांस्टेबल जगजीत सिंह ने 4 साल पहले सुप्रीम कोर्ट में पी. आई.एल. दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी. को नोटिस किया था। मामले में कोरोना के चलते सुनवाई नहीं हुई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा दायर पी. आई.एल. को क्लब करके 19 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगी। आठ घंटे ड्यूटी और वीकली ऑफ लागू करने को लेकर पहली बार सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में दायर पी.आई.एल. में हैड कांस्टेबल जगजीत सिंह ने नई दिल्ली स्थित ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डिवैल्पमैट ने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कालेज ऑफ इंडिया हैदराबाद की रिपोर्ट लगाई थी। नई दिल्ली स्थित ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डिवैल्पमैंट ने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कालेज ऑफ इंडिया हैदराबाद के साथ मिलकर 2014 में पुलिस स्टेशनों में आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर एक बड़ी रिसर्च की थी। लंबी ड्यूटी और वीकली ऑफ न मिलने के कारण पुलिसकर्मी चिड़चिडेपन का शिकार हो रहे हैं, जिनका स्वभाव नकारात्मक होता जा रहा है, जिसके चलते वह पब्लिक डीलिंग ठीक नहीं कर पाते।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 2019 में पी.आई.एल. दायर की थी
हैड कांस्टेबल जगजीत सिंह ने आठ घंटे डयूटी और वीकली ऑफ लागू करने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दिसंबर, 2019 को पी.आई.एल. दायर की थी। हाईकोर्ट ने पी.आई.एल. को डिसमिस कर दिया था। डिसमिस करते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि आठ घंटे डयूटी और वीकली ऑफ लागू करना पुलिस अफसरों का काम है। अफसर चाहे तो आठ घंटे डयूटी और वीकली ऑफ लागू कर सकते हैं। इसके बाद 2020 में हैड कांस्टेबल जगजीत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर की थी। जिस पर अब सुनवाई होगी 18 घंटे की शिफ्ट और वीकली ऑफ 1999 में तत्कालीन आई.जी. किरण बेदी ने लागू कर दिया था और बाकायदा वीकली ऑफ को लेकर आदेश जारी किए थे।

संसद मे 8 घंटे ड्यूटी का उठाया जा चुका है मुद्दा
24 दिसम्बर, 2018 को सांसद में पुलिस कर्मियों की आठ घंटे की शिफ्ट लगाए जाने सम्बन्धी मामला गूंजा था। आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर सवाल नंबर 3402 के जवाब को लेकर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के अंडर सैक्रेटरी अमरजीत सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी. से दिसम्बर में जवाब मांगा था। पुलिस ने फोर्स की कमी होने का बहाना लगाया था।

पुलिस विभाग में 1 लाख लोगों पर 629 पुलिसकर्मी हैं मौजूद
पुलिस विभाग में 1 लाख लोगों पर चंडीगढ़ में 629 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। रिसर्च में कहा गया है कि एक लाख लोगों पर 173 पुलिसकर्मी होने पर आसानी से आठ घंटे की इयूटी और वीकली ऑफ आसानी से दिया जा सकता है, जबकि यू.एन.ओ. ने कहा कि एक लाख लोगों की जनसंख्या पर 222 पुलिसकर्मी होने पर भी आठ घंटे की इन्यूटी करवाई जा सकती है। 29 दिसम्बर, 2014 को देश के सभी पुलिस डी.जी.पी. को रिसर्च को कॉपी भेजकर अपने-अपने प्रदेशों में पुलिस कर्मियों की आठ घंटे की ड्‌यूटी का शैड्‌यूल बनाने के आदेश दिए थे। चंडीगढ़ पुलिस को भी रिसर्च और हिदायतों की प्रति भेजी गई थी, लेकिन अभी तक विभाग ने आदेशों पर अमल नहीं किया था।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!