Punjab : घोड़ा मंडी में देश भर से पहुंचे 3 हजार से अधिक घोड़े, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 17 Jan, 2025 02:47 PM

punjab more than 3 thousand horses reached the horse market

विश्व स्तरीय घोड़ा मंडी का आयोजन किया गया, जोकि काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुक्तसर में लगे ऐतिहासिक माघी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे पहुंचे। वहीं इस मौके पर लगी विश्व स्तरीय घोड़ा मंडी का आयोजन किया गया, जोकि काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुक्तसर साहिब में इस माघी मेले में 100 करोड़ की घोड़ा मंडी भी लगी है, जिसमें 2 लाख से लेकर 2 करोड़ तक के अलग-अलग नस्ल के घोड़े आते हैं। घोड़ा मंडी के प्रबंधक ने बताया कि करीब 3370 घोड़े मंडी में आ चुके हैं। ये मंडी 20 जनवरी तक लगेगी। मेले में पहुंचे इन घोड़ों की कीमत 100 करोड़ के करीब बनती है, लेकिन यह सभी घोड़े बिकाऊ नहीं होते बल्कि प्रदर्शनी के लिए होते हैं। इनमें से कुछ घोड़े बेचने के लिए लाए जाते हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि ये घोड़ा मंडी 10 दिनों तक लगातार चलने वाली है जिसमें देश भर से घोड़ा व्यापारी आते हैं। इसमें मुख्य नस्ल नुकरा (सफेद घोड़ा), मारवाड़ी (राजस्थान) और मज्जुका नस्ल के घोड़े सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हैं, जिनकी खरीद-बिक्री हो रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि नुकरा घोड़े की सबके अधिक मांग मुंबई में फिल्म सिटी, जयपुर और दिल्ली में होती है, वहीं इनका इस्तेमाल शादियों में किया जाता है। वहीं अगर बात करें मारवाड़ी घोड़ों की उनकी मांग राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के किसानों को और घोड़ा पालकों में होती है। गौरतलब है कि 10 दिनों तक चलने वाली घोड़ा मंडी में मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पुणे, गुजरात, तामिलनाडू, कर्नाटक और मुंबई के व्यापारी पहुंचे हैं। इस दौरान प्रमुख व्यापारियों ने कहा कि मुक्तसर की घोड़ा मंडी देश की सबसे प्रसिद्ध मंडी है, जिसमें काठियावाड़ और सिंधी नस्ल के घोड़ें बहुत ही कम संख्या में देखने को मिलते हैं। 

PunjabKesari

घोड़ा मंडी में पहुंचा 21 करोड़ा का घोड़ा

घोड़ा मंडी में संजम स्टड फार्म बादल के घोड़ा पालक विक्रमजीत सिंह विक्की बराड़ ने अपने मारवाड़ी नस्ल के घोड़े डेविड की कीमत 21 करोड़ रुपए बताई है। पालक विक्की ने दावा किया कि 38 महीने का यह घोड़ा 72 इंच ऊंचा है, जो भारत में सबसे ऊंचा है। उसने ये भी बताया कि इसके जन्म के घंटे के बाद ही इसकी कीमत एक करोड़ रुपए लग गई थी। पालक का कहना है कि घोड़े की कीमत उसके नस्ल, माता-पिता और कद पर निर्भर करती है।

26 महीने का घोड़ा आकर्षण का केंद्र

घोड़ा मंडी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 26 महीने का 69 इंची नुकरा घोड़ा बिलावल है। घोड़े के मालिक ने बताया कि इसकी कीमत करोड़ों में है। लेकिन वह इसे बेचना नहीं क्योंकि यह उनका पालतू घोड़ा है। इसकी साथ ही मंडी में नीले चमकीले रंग की 66 इंची मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी नूरी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसकी कीमत 67 लाख रुपए है। बता दें पिछली बार घोड़ों की चैंपियनशिप में 71 इंच हाइट का हरियाणा का बुर्ज खलीफा चैंपियन रहा था। गौरतलब है कि ये माघी मेला कल नगर कीर्तन के साथ समाप्त होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!