Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Aug, 2026 05:31 PM

स्थानीय मोहल्ला सुभाष नगर से अपने घर गांव काला टिब्बा जा रहे 58 वर्षीय व्यक्ति की सडक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान दुली चंद पुत्र हरी चंद निवासी गांव काला टिब्बा के रूप में हुई है। वह पूर्व सरपंच का पति बताया जा रहा है।
अबोहर (सुनील) : स्थानीय मोहल्ला सुभाष नगर से अपने घर गांव काला टिब्बा जा रहे 58 वर्षीय व्यक्ति की सडक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान दुली चंद पुत्र हरी चंद निवासी गांव काला टिब्बा के रूप में हुई है। वह पूर्व सरपंच का पति बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को करीब साढ़े 4 बजे दुली चंद सुभाष नगर से अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह आइस ब्लू के निकट पहुंचे तो पीछे से आए एक अज्ञात कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुली चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने पुलिस प्रशासन से कार चालक का पता लगाकर उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस घटना संबंधी थाना नं -2 के सहायक सबइंस्पैक्टर विनोद कुमार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।