Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jul, 2025 11:31 PM

थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मजारा खुर्द के पास आज एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार कैंटर चालक ने टक्कर मार दी गई, जिसके कारण एक्टिवा सवार सड़क पर गिर गया और कैंटर का अगला टायर उसकी छाती के ऊपर से गुजर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लुधियाना (अनिल) : थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मजारा खुर्द के पास आज एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार कैंटर चालक ने टक्कर मार दी गई, जिसके कारण एक्टिवा सवार सड़क पर गिर गया और कैंटर का अगला टायर उसकी छाती के ऊपर से गुजर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि आज सुबह एक्टिवा सवार महेंद्र सिंह (74) पुत्र निहाल सिंह वासी गांव गड़ा फिलोर गांव फतेहगढ़ गुजरा के पास फैक्ट्री से सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी से छुट्टी करके घर वापस जा रहा था। जब महेंद्र सिंह लाडोवाल चौक से टोल प्लाजा की तरफ जा रहा था तो उसी दौरान मजारा खुर्द के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर चालक के ड्राइवर ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिस कारण महेंद्र सिंह सड़क के बीच गिर गया और कैंटर का टायर उसकी छाती के ऊपर से निकल गया। जिस कारण मोहिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति महेंद्र सिंह के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि महेंद्र सिंह रिटायर होने के बाद वह फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था और आज अपने काम से छुट्टी करके घर वापस जा रहा था। पुलिस ने मृतक महेंद्र सिंह के बेटे बचितर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैंटर के ड्राइवर के खिलाफ गैरइरादन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।