पंजाब में कोरोना से 10 लोगों की मौत, 468 नए पॉजिटिव मामले आए सामने

Edited By Mohit,Updated: 29 Oct, 2020 08:54 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से दस लोगों की मौत हो गई तथा 468 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से दस लोगों की मौत हो गई तथा 468 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक ढाई लाख से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं और एक लाख 26 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। 

पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से दस लोगों की मौत होने के साथ अब तक मरने वालों की संख्या 4168 हो गई और 21 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब कोरोना के पॉजिटिव मामले एक लाख 32 हजार से अधिक और सक्रिय मरीज 4266 हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!