पंजाब में कोरोना से मरने वालों की संख्या में आई गिरावट, आज 27 लोगों की हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 12 Oct, 2020 08:02 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले छह माह से जारी कोरोना के कहर से कुछ राहत मिली है तथा मृत्यु दर में गिरावट............

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले छह माह से जारी कोरोना के कहर से कुछ राहत मिली है तथा मृत्यु दर में गिरावट आने के कारण अब पिछले चौबीस घंटों मेंं 27 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में 27 लोगों की मौत होने के साथ अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3860 तक पहुंच गई है तथा 32 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 2167731 संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं तथा 112417 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 581 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के साथ राज्य में अब तक पॉजिटिव मामले 124535 तक पहुंच गए हैं तथा सक्रिय मरीजों की संख्या 8258 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!