पंजाब कैबिनेट में लग सकती है कर्मचारियों को रैगुलर करने की पॉलिसी पर मुहर

Edited By swetha,Updated: 05 Mar, 2019 01:18 PM

punjab cabinet meeting

पंजाब कैबिनेट की 6 मार्च को  होने वाली कैबिनेट बैठक में करीब 27 हजार अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी पर मुहर लगा सकती है।

चंडीगढ़ःपंजाब कैबिनेट की 6 मार्च को  होने वाली कैबिनेट बैठक में करीब 27 हजार अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी पर मुहर लगा सकती है। चुनाव की घोषणा आयोग कभी भी कर सकता है, इसलिए इस बैठक को आचार संहिता से पहले सरकार की अंतिम बैठक भी माना जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि राज्य में 27 हजार अनियमित कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। इन कर्मचारियों के आंदोलन लंबे समय से जारी हैं। कर्मचारी संगठनों को आरोप है कि उनकी समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पास समय नहीं है। उधर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सूबे में आंदोलनरत अनियमित अध्यापकों के संगठनों को कैबिनेट मीटिंग से पहले दोपहर बाद 3 बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। अध्यापकों का एक बड़ा तबका लंबे समय से स्कूलों में अनियमित तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा है। चुनाव के मद्देनजर इन अध्यापकों को उम्मीद जगी है कि उनकी समस्या का हल आज की कैबिनेट में हो जाएगा। इसके अलावा बैठक में और भी महत्वपूर्ण मामलों को हरी झंडी मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!