Punjab : इस इलाके में फिर दिखे हथियारबंद संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने गांव का छाना चप्पा-चप्पा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jun, 2024 05:36 PM

punjab armed suspects seen in this area

शुक्रवार को जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियल में एक बार फिर से संदिग्ध देखे गए हैं, जिसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है तथा चारों से तरफ से गांव को घेर लिया है।

पंजाब डैस्क : जेएंडके -पठानकोट बार्डर पर गांव कीड़ी गांडियल में एक बार फिर से संदिग्ध देखे गए हैं, जिसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है तथा चारों से तरफ से गांव को घेर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें गांव पहुंची और गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस व एसओजी कमांडो गांव के सुनसान इलाकों और बंद पड़े घरों की भी तलाशी ले रही है।

बता दें कि जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में भी तीन दिन पहले दो हथियारबंद आतंकी देखे गए थे, जिसके बाद 400 के करीब सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया तथा इलाके का चप्पा चप्पा छाना। वहीं आज उक्त गांव में संदिग्ध दिखने से गांव वासी खौफ के साए में हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया था। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!