Punjab : कबड्डी खिलाड़ी के साथ घटा दर्दनाक हादसा, परिवार में छाया मातम

Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2024 03:54 PM

punjab a tragic accident happened with a kabaddi player

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क :  पंजाब के बनूड़ से कबड्डी खिलाड़ी की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी जगदीप सिंह मीनू (उम्र 30) की सांप के काटने से मौत हुई है। जगदीप खेतों में चारा लेने गए थे, इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। खिलाड़ी को तुरन्त चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक खिलाड़ी की करीबी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जगदीप खेतों में काटने गए, जहां सांप ने उसे काट लिया, जिसके बाद उसे तुरन्त निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से  डाक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। पीजीआई में इलाज दौरान जगदीप ने दम तोड़ दिया। बतां दे कि कबड्डी खिलाड़ी जगदीप कई नेशनल खेलों में बनूड़ का नाम रोशन कर चुका है। खिलाड़ी की मौत से परिवार सहित इलाके में शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!