कड़ी सुरक्षा के बीच PU स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए वोटिंग, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2026 12:19 PM

pu student council election voting

पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 9.30 बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई है। शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से वोटिंग को संपन्न करवाने के लिए कैंपस में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस के विभिन्न हिस्सों में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इस बार स्टूडेंट काउंसिल चुनाव कुल 16 उम्मीदवार विभिन्न पदों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं प्रेसिडेंट के पद पर चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इसके साथ ही 5 उम्मीदवार वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए लड़ रहे है। वहीं सेक्रेटरी पद के लिए तीन और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए चार उम्मीदवार मुकाबले में हैं। वहीं दोपहर के समय वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद शाम तक  पंजाब यूनिवर्सिटी की नई स्टूडेंट काउंसिल के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!