PRTC बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर, मौके पर मची चीख पुकार

Edited By Kamini,Updated: 24 Dec, 2025 06:16 PM

prtc bus and tractor trolley accident

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर होने की खबर सामने आई है।

बठिंडा : बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गुनियाना रोड पर गांव गिलपती के पास एक पीआरटीसी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरन्त बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे की जानकारी देते हुए बस ड्राइवर ओम प्रकाश ने बताया कि वह फरीदकोट से बठिंडा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान गिलपती के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के पास खड़ी थी और उसमें सवार लोग आपस में बाते कर रहे थे। जब उनकी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास से गुजर रही थी तो तभी सामने से एक अन्य वाहन आ गया और जिससे बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। मौके पर बस ड्राइवर, 4-5 सवारियां और ट्राली में सवार 2 लोग घायल घायल हो गए। 

घायलों को तुरन्त एम्बुलेंस के जरिए बठिंडा के सिविल अस्पातल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डीएसपरी सिटी टू सरबजीत सिंह बराड़ ने सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालचाल जान सबके बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहराई से जांच चल रही है।  उसके बाद ही आगे की जांच की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!