जिस्मफिरोशी के धंधे का भांडा फोड़,अपत्तिजनक हालत में मिले Couple

Edited By swetha,Updated: 10 Nov, 2018 02:28 PM

तरनतारन-झबाल बाईपास के नजदीक कका कंडियाला फाटक पर खुले एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 जोड़ों सहित होटल के मालिक और मैनेजर के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उन्हें रंगरलियां मनाते गिरफ्तार किया है।

तरनतारन(रमन): तरनतारन-झबाल बाईपास के नजदीक कका कंडियाला फाटक पर खुले एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 जोड़ों सहित होटल के मालिक और मैनेजर के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उन्हें रंगरलियां मनाते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गांव कका कंडियाला नजदीक मेन सड़क पर खुले होटल ‘दमन इन’ में डी.एस.पी. जी.एस. सिद्धू और थाना सिटी प्रभारी इंस्पैक्टर चंद्र भूषण शर्मा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान होटल में बिना नाम-पता दर्ज किए हुए 6 जोड़े देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाए गए जिन्हें मौके पर महिला पुलिस कर्मचारियों व अधिकारी की उपस्थिति में गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari

होटल मालिक 1 घंटे का 1 हजार वसूल रहा था

सूत्रों के अनुसार इस होटल में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। होटल मालिक द्वारा 1 घंटे के 1 हजार रुपए वसूल किए जाते हैं। इस धंधे में पंजाब की लड़कियां शामिल बताई जाती हैं जो मोटी रकमें वसूल कर इस होटल में एक बड़े नैटवर्क द्वारा आती थीं जिससे होटल मालिक की पूरी चांदी हो रही थी। वर्णनीय है कि उक्त होटल में रंगरलियां मनाने वालों में स्थानीय शहर के कुछ जोड़े भी शामिल थे जो बड़े घरानों से जुड़े बताए जाते हैं। पकड़े गए आरोपी जंडियाला गुरु, छहर्टा, अमृतसर, बटाला, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना आदि के निवासी हैं।

डी.एस.पी. जी.एस. सिद्धू ने बताया कि इस संबंधी थाना सिटी प्रभारी द्वारा कार्रवाई की जा रही है।थाना सिटी प्रभारी इंस्पैक्टर चंद्र भूषण ने बताया कि होटल ‘दमन इन’ के मालिक दीपक सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव फतेहचक्क और होटल के मैनेजर प्रभजीत सिंह सोनू निवासी गांव जोधपुर सहित 6 लड़के-लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!