Edited By Kamini,Updated: 06 Mar, 2025 02:57 PM

पंजाबवासियों के लिए बहुत ही चिंताजनकर खबर सामने आई है, दरअसल, अब प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा होने जा रहा है।
पंजाब डेस्क : पंजाबवासियों के लिए बहुत ही चिंताजनकर खबर सामने आई है, दरअसल, अब प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा होने जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने 4 सालों के बाद शहर में प्रॉपर्टी के कुलेक्टर रेट में संशोधन किया गया है। इसके चलते अब गांव, रिहायशी व व्यापारिक क्षेत्र की प्रॉपर्टी के कुलेक्टर रेट में 4 से 4 गुणा बढ़ोतरी का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए लोगों से 20 मार्च तक सुझाव भी मांगे हैं। इसके बाद 25 मार्च को कलेक्टर रेट फाइनल कर दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 1 से 2 में लगभग 130 फीसदी, सेक्टर 14 से 37 में लगभग 96 फीसदी, सेक्टर 38 में 80 फीसदी बढ़ोतरी की प्रस्ताव पेश किया गया है। इसी के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 व 2 में कलेक्टर रेट में लगभग 30 फीसदी, मध्य मार्ग, सेक्टर 34, सेक्टर 22 में दुकानों की कीमतों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा शहर में खेतीबाड़ी के लिए जमीन की कीमत भी ढाई गुना बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here