लंबे इंतजार के बाद पुलिस विभाग में पदोन्नति, DSP पदों पर परमोशन को मंजूरी

Edited By Kamini,Updated: 24 Feb, 2026 04:56 PM

promotion in police department

लंबे समय के इंतजार के बाद DSP पदों पर प्रमोशन को मंजूरी दी गई है।

पंजाबा डेस्क: लंबे समय के इंतजार के बाद DSP पदों पर प्रमोशन को मंजूरी दी गई है। करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक अधिकारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रशासन ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के 8 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने प्रमोशन से जुड़ी फाइल को स्वीकृति देते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भेज दिया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्ताव को संघ लोग सेवा आयोग (UPSC) नई दिल्ली को भेजा जाए। DSP पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक अनिवार्य है। नियमों के तहत इस प्रक्रिया में यूपीएससी के एक सदस्य की नियुक्ति की जाएगी। जैसे ही यूपीएससी से फाइल को मंजूरी मिलती है, चीफ सेक्रेटरी डीपीसी की तारीख तय करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, डीपीसी बैठक के तुरंत बाद पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर रैंक अधिकारियों के लिए यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है DSP पदों पर होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया में 5 अधिकारी, जो वर्तमान में ORP (ऑफिसिएटिंग रैंक प्रमोशन) के तहत DSP का कार्यभार संभाल रहे हैं, नियमित नियुक्ति पाने जा रहे हैं। इनमें दलबीर सिंह भिंडर, प्रकाश, मंजू शर्मा, जसविंदर कौर और गुरजीत कौर शामिल हैं। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद इन्हें औपचारिक रूप से नियमित DSP पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा 3 इंस्पेक्टरों को सीधे DSP रैंक में प्रमोशन दिया जाएगा। इनमें इंस्पेक्टर नीरज सरना, इंस्पेक्टर रनजोत सिंह और इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह के नाम शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!