होटल में बेची जा रही थीं निजी स्कूल की किताबें, 'आप' विधायक ने की रेड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Apr, 2022 04:59 PM

private school books were being sold in the hotel aap mla raided

शहर के सोढल रोड पर स्थित ईशान होटल में ''आप'' के विधायक रमन अरोड़ा ने रेड करके होटल से बेची जा रही सेठ हुक्म चंद स्कूल की किताबें बरामद की हैं।

जालंधर : शहर के सोढल रोड पर स्थित ईशान होटल में 'आप' के विधायक रमन अरोड़ा ने रेड करके होटल से बेची जा रही सेठ हुक्म चंद स्कूल की किताबें बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल मैनेजमैंट ने अभिभावकों को सिर्फ होटल से ही बुक्स खरीदने को कहा था। बताया जा रहा है कि इस खेल में भाजपा नेता का भी हाथ है। इस बारे पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच रही हैं, जिसके बाद इस मामले में और खुलासा होने की संभावना है। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने आदेश दे रखे हैं कि अभिभावक बच्चों के किए बाहर से कहीं से भी किताबें खरीद सकते हैं, उसके बावजूद कुछ स्कूल वाले आदेश नहीं मान रहे और इस तरह से अभिभावकों की नाजायज लूट को अंजाम दिया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!