दिल्ली से जम्मू जा रही बस में जबरदस्त हंगामा, जमकर हुई धक्का-मुक्की

Edited By Kalash,Updated: 28 Sep, 2025 02:45 PM

private bus from delhi to jammu

दिल्ली से जम्मू जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस में पैसे चोरी को लेकर हंगामा हो गया।

होशियारपुर : होशियारपुर के रामगढ़िया चौक पर दिल्ली से जम्मू जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस में पैसे चोरी को लेकर हंगामा हो गया। दिल्ली से भेजे गए चार बैग में से एक बैग गायब होने की शिकायत बस में सवार पुनीत सूद ने की। पुनीत सूद बस से पैसे लेने पहुंचा था और जब उसे एक बैग नहीं मिला, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार बस में सवार अन्य यात्रियों ने पुनीत से स्थिति पूछी, तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भेजे गए चार बैग में से अब एक गायब हो गया है। इसी को लेकर यात्रियों और बस कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

जानकारी के मुताबिक जो शख्स सुबह होशियारपुर पैसे लेने पहुंचा था वह व्यक्ति हवाले का काम करता है और कई मामलों में इस पर कैसे चल रहे हैं। वहीं अगर पुलिस की बात करें तो पुलिस के साथ कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई है पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!