Jalandhar में Sodal Mele में नहीं Use कर सकेंगे ये सामान, अफसर रखेंगे नज़र

Edited By Urmila,Updated: 15 Sep, 2024 01:50 PM

preparations are in full swing to make baba sodhal fair plastic free

उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला चाहे आधिकारिक रूप से 17 सितंबर को है परंतु मेला क्षेत्र में भक्तजनों का आगमन प्रारंभ हो चुका है।

जालंधर : उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला चाहे आधिकारिक रूप से 17 सितंबर को है परंतु मेला क्षेत्र में भक्तजनों का आगमन प्रारंभ हो चुका है और रविवार को तो मेला पूरे यौवन पर होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। एक ओर जहां पूरे मेला क्षेत्र में अस्थाई दुकानें सज गई हैं और लंगर संस्थाओं ने विभिन्न आयोजन हेतु कमर कस ली है, वहीं नगर निगम ने भी इस मेले को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु पूरा जोर लगा रखा रहा है।

sodal mela,  plastic free

गौरतलब है कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने इस मेले को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु तमाम अधिकारियों की ड्यूटी मेला क्षेत्र में लगा रखी है। इसके लिए सोढल मंदिर के सामने नगर निगम का कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा चुका है। नगर निगम पब्लिक अनाउंसमैंट सिस्टम के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के उत्पाद न प्रयोग करने की सलाह दे रहा है और गीला सूखा कूड़ा अलग-अलग करने बाबत भी लोगों तथा दुकानदारों इत्यादि को जागरूक किया जा रहा है।

विद्यार्थियों ने बनाई वॉल पेंटिंग्स, लोगों ने सराहा

सोढल मेले को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु जहां नगर निगम की असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर सुमित अबरोल द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं, वहीं एच.एम.वी तथा के.एम.वी कॉलेज की छात्राओं ने सोढल मेला क्षेत्र में वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण प्रति संदेश लिखे और लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा।

sodal mela

इन वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक ना प्रयुक्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा, हेल्थ ऑफिसर डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा, डॉक्टर सुमिता अबरोल के अलावा सैनेटरी इंस्पैक्टर मोनिका सेखड़ी, सी.एफ. सरोज, सुमन और अमन इत्यादि ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया।

निगम द्वारा बनाए गए सैल्फ हैल्प ग्रुप ने लगाया स्टॉल

sodal mela jalandhar

नगर निगम द्वारा पिछले समय दौरान बनाए गए सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा सोढल मंदिर के ठीक सामने बायोडिग्रेडेबल आइटमों से संबंधित एक स्टाल लगाया गया है जहां लंगर संस्थानों हेतु पत्तल व अन्य उत्पाद रखे गए हैं जिससे पर्यावरण को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता। इस स्टाल के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वह कपड़े के थैलों का प्रयोग करें और लंगर इत्यादि लगाने के लिए प्रतिबंधित डिस्पोजेबल आईटमों का प्रयोग न करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!