पंजाब के दर्जनों इलाकों में लगेगा Powercut, देंखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2026 07:28 PM

power cuts in dozens of areas across punjab

पंजाब के नूरपुर बेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड कार्यालय सिंहपुर के एस.डी.ओ. के हवाले से जे.ई. अजमेर सिंह और जेई सुरिंदर कुमार ने बताया कि बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने के चलते 29 अगस्त को नूरपुरबेदी...

नूरपुरबेदी (भंडारी): पंजाब के नूरपुर बेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड कार्यालय सिंहपुर के एस.डी.ओ. के हवाले से जे.ई. अजमेर सिंह और जेई सुरिंदर कुमार ने बताया कि बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने के चलते 29 अगस्त को नूरपुरबेदी क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 11 के.वी. नलहोटी फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव रैंसड़ा, ऊपरली नलहोटी, रोड़ूआणा, गोचर, रामपुर ठोड़ा और गनूरा आदि की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएगी।

इसी प्रकार 11 के.वी. नूरपुरबेदी फीडर के अंतर्गत आने वाले सैणीमाजरा, नूरपुरबेदी शहर और सिंबल माजरा आदि गांवों की बिजली बंद रहेगी। पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि मुरम्मत का कार्य चलने से बिजली बंद रहने का निर्धारित समय कम या अधिक भी हो सकता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!