पंजाब की इस जगह लगे कैप्टन के खिलाफ Poster, बना चर्चा का विषय

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2021 09:50 AM

poster published against captain amarinder in punjab

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए, जिसको लेकर शहर में खूब चर्चा छिड़ी हुई है।

मलोट(काठपाल): मलोट में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए, जिसको लेकर शहर में खूब चर्चा छिड़ी हुई है। श्री गुरु रविदास मोहल्ले के साथ वाले खटीक मोहल्ला की दीवारों पर आज प्रात: पोस्टर लगे हुए थे। पोस्टरों पर लिखा था कि देश का सबसे बुरा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, 5 वर्षों में कुछ नहीं किया। इन पोस्टरों में एक प्राइवेट न्यूज चैनल के सर्वे का जिक्र भी किया हुआ था। 
PunjabKesari
खटीक मोहल्ले के लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये पोस्टर कब और कौन लगाकर गया है परंतु उसके कुछ घंटों बाद ही एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें 2 व्यक्ति रात को करीब 11.26 बजे इसी मोहल्ले में पोस्टर लगाते दिख रहे हैं। हलका विधायक अजायब सिंह भट्टी के पुत्र हलका इंचार्ज अमनप्रीत सिंह भट्टी ने कहा कि उन्होंने पी.ए. को भेजकर जांच करवाई है। इस समय कोई भी पोस्टर शहर में नहीं लगा है, जो पोस्टर सुबह के समय लगाए गए थे, वे विरोधी पक्ष की शरारत लगती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!