बाढ़ के खतरे के बीच राहत भरी खबर, प्रशासन ने की ये अपील

Edited By Kalash,Updated: 30 Jul, 2025 11:12 AM

pong dam water

मानसून की गति धीमी पड़ने के कारण बांध में पानी की आवक कम हुई है, जिससे स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

हाजीपुर (जोशी): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर बने पौंग बांध का जल स्तर आज 1348 फुट दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 1390 फुट से अभी भी 42 फुट नीचे है। पिछले कुछ दिनों से मानसून की गति धीमी पड़ने के कारण बांध में पानी की आवक कम हुई है, जिससे स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मानसून की शुरूआती सक्रियता के बाद बांध में जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी गई थी, जिससे निचले इलाकों में संभावित बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश में कमी आई है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के अधिकारियों ने बताया कि वे जल स्तर पर लगातार निगरानी रख रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान स्थिति में निचले इलाकों में बाढ़ का कोई तत्काल खतरा नहीं है। किसानों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी अपडेट के लिए प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें और अफवाहों पर विश्वास न करें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे पौंग डैम झील के पानी का लैवल 1348.00 नोट किया गया जो खतरे के निशान से 42 फुट नीचे है। इस समय हिमाचल से महाराणा प्रताप झील में 1 लाख 54 हजार 617 क्यूसेक पानी आ रहा है और झील से 17544 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिसमें से 11500 क्यूसिक पानी मुकेरियां हायडल नहर और 6044 क्यूसिक पानी व्यास दरिया में छोड़ा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!