Punjab : महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा, भगौड़ा भाई व पिता गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jul, 2024 01:02 AM

police tightened its grip in the case of molestation of a woman

पायल थाना अधीन पड़ते गांव जरगड़ी में मनरेगा महिला कर्मी के घर में जबरन घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 भाइयों को पायल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पायल (विनायक ): पायल थाना अधीन पड़ते गांव जरगड़ी में मनरेगा महिला कर्मी के घर में जबरन घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 भाइयों को पायल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह और दविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गांव जरगड़ी, थाना पायल, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। इसके अलावा पायल पुलिस ने उक्त तीनों पिता-पुत्रों को एक अन्य मामले में माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी पायल थाना के एस.एच.ओ. सब-इंस्पैक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि मनरेगा महिला कर्मी ने पुलिस को बयान दर्ज कराया था कि वह मनरेगा के तहत काम करती है। उसका पति एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। शाम करीब 5.45 बजे जब वह काम से घर आई और रसोई में काम करने लगी तो आरोपी गुरविंदर सिंह और दविंदर सिंह जबरन उसकी रसोई में घुस गए। जो उसका हाथ पकड़कर कमरे में ले गए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे झगड़ा किया और उसकी शर्ट फाड़ दी तथा लाठियों से पीटा।  उन्होंने बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह और दविंदर सिंह को माननीय अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर सैंट्रल जेल लुधियाना भेजने के आदेश दिए हैं।


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!