जालंधर के मशहूर Jeweler की तलाश में पुलिस, जानें क्या है मामला

Edited By Kalash,Updated: 06 Jan, 2025 12:30 PM

police search of famous jeweler of jalandhar

वहीं फिलहाल साहिल लूथरा फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जालंधर : सराफा बाजार के ए.के. डायमंड ज्वैलर्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें कि केस दर्ज करवाने वाला भी ज्वैलर है। पुलिस को दी शिकायत में भाई दित्त सिंह नगर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह भी ज्वैलरी का काम करता है। उसने आरोप लगाए है कि 11 अक्तूबर 2024 को सर्राफा बाजार स्थित ए.के. डायमेंड का मालिक साहिल लूथरा उससे 503 ग्राम सोने के गहने यह कह कर ले गया था कि उसने उक्त गहने बेचने है। 

गुरमीत सिंह ने कहा कि तीन माह बीत जाने के बाद भी साहिल लूथरा न ही तो उसे सोना लौटा रहा था और न ही पैसे दे रहा था। लगातार टालमटोल करने पर गुरमीत सिंह ने थाना चार की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद साहिल लूथरा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। वहीं फिलहाल साहिल लूथरा फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!