Edited By Mohit,Updated: 25 Dec, 2020 04:22 PM

दिल्ली में आंदोलन पर बैठे किसान जत्थेबंदियों द्वारा 24 दिसंबर को भाजपा नेताओं के घर घेरने...........
जालंधर (सोनू): दिल्ली में आंदोलन पर बैठे किसान जत्थेबंदियों द्वारा 24 दिसंबर को भाजपा नेताओं के घर घेरने की मांग पर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों द्वारा भाजपा के सीनियर और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर का घेराव किया गया।

इस मौके किसानों के साथ पुलिस ने जाम कर धक्का-मुक्की की। इस दौरान किसानों की पगड़ियां तक उतर कर गिर गई। पुलिस कर्मियों ने धक्का-मुक्की में गिरे किसानों पर लाठीचार्ज किया।

पुलिस के लाठीचार्ज का शिकार हुए किसान जख्मी होने के बावजूद बैरीकेड तोड़कर मनोरंजन कालिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं इस मामले में लाठीचार्ज किसके कहने पर किए गए हैं, के सवाल के जवाब में जालंधर के सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पेक्टर ने लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की होने की घटना से साफ इंकार कर दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती है। भाजपा नेताओं ने इसलिए जगह-जगह समारोह आयोजित किए हैं। जालंधर कैंट में भी ऐसा ही एक समागम के दौरान किसानों ने भाजपा नेताओं का घेराव किया औऱ उन्होंने पैलेस में बंद कर दिया है।