उमस भरी गर्मी से लोग हुए बेहाल, मौसम के बदलाव ने बढ़ाये रोगी

Edited By Radhika Salwan,Updated: 11 Jul, 2024 05:38 PM

people are suffering from the humid heat change in weather

मौसम की बेरुखी तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को उमस के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

नवांशहर- मौसम की बेरुखी तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को उमस के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर तक पसीना नहीं रुक रहा था। अधिकांश समय तापमान 35 डिग्री रहा, जिससे रात में भी तीव्र गर्मी के साथ उमस बनी रही। सुबह से ही उमस होनी शुरू हो गई।

गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद तेज गर्मी पड़ने लगी। सूर्यदेव ने आग उगली और लोग भीषण गर्मी से व्याकुल हो गये। दिनभर लोग पसीना-पसीना होते रहे। मौसम के बदलाव के कारण सिविल अस्पताल में ओ. पी. डी की संख्या में वृद्धि हो गई। पेट दर्द, उल्टी, डायरिया के मरीज बढ़ गए। गुरुवार को वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गयी। सिविल अस्पताल की ओ. पी. डी 100 से 200 पार हो गई। उमस के कारण लोगों को ठंडी हवा से भी राहत नहीं मिल सकी।

जुलाई का आधा महीना बीत रहा है, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। जहां के किसानों को धान की रोपनी के लिए जेनरेटर पर निर्भर रहना पड़ता है। कृषि विभाग के अनुसार यह समय धान की कटाई के लिए उपयुक्त है। अगर समय पर बारिश नहीं हुई तो धान का रकबा भी घट सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!