पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर, मिला खास मौका

Edited By Kalash,Updated: 14 Nov, 2026 11:42 AM

pensioners relief

पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला खजाना दफ्तर मोहाली में 19 नवंबर से 21 नवंबर तक ‘पेंशन सेवा पोर्टल’ संबंधी विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

मोहाली (रणबीर): पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला खजाना दफ्तर मोहाली में 19 नवंबर से 21 नवंबर तक ‘पेंशन सेवा पोर्टल’ संबंधी विशेष कैंप लगाया जा रहा है। जिला खजाना अफसर रेणुका ने बताया कि जिन पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र या e-KYC अभी भी पेंडिंग है, वे इस विशेष कैंप के दौरान पहुंच कर मौके पर ही अपना जीवन प्रमाण पत्र और e-KYC की प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।  

उन्होंने बताया कि कैंप में आते समय पेंशनर्स अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, P.P.O. की कॉपी और आधार कार्ड से लिंक एक चालू मोबाइल फोन साथ लाएं। जिला खजाना अफसर ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि जिनका जीवन प्रमाण पत्र या e-KYC अभी भी पेंडिंग है, वह निर्धारित तारीखों के दौरान इस कैंप का लाभ लेकर अपनी प्रक्रिया समय पर पूरी करवाएं ताकि उनकी पेंशन की अदायगी निर्विघन जारी रह सके।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!