Edited By Vatika,Updated: 17 Feb, 2025 03:31 PM

गंभीर रूप से घायल एक नाबालिक को सिविल हॉस्पिटल में करवाया भर्ती
लुधियाना (खुराना): लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, औद्योगिक नगरी में एक दर्दनाक घटना में 2 लोग जिंदा जल गए, वहीं एक नाबालिग बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ये हादसा फैक्ट्री में आग लगने की वजह से हुआ, जिसमें फैक्ट्री के 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, गिल रोड स्थित कलसिया वाली स्ट्रीट में साइकिल सीट कवर बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग लगने से 2 आरोपी बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि दो कर्मचारियों की मौत हो गई है और भीषण आग की चपेट में आने से एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।