ओ.पी. सोनी ने नवनियुक्त वार्ड अटेंडेंट को सौंपे नियुक्ति पत्र

Edited By Kamini,Updated: 05 Jan, 2022 05:31 PM

op soni handed over the appointment letter to the newly appointed ward attendant

ओमिक्रोन और कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने आज पंजाब स्वास्थ्य विभाग के तहत आने वाले 308 वार्ड अटेंडेंट को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस भर्ती अभियान के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने विस्तार जानकारी दी। उन्होंने...

चंडीगढ़: ओमिक्रोन और कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने आज पंजाब स्वास्थ्य विभाग के तहत आने वाले 308 वार्ड अटेंडेंट को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस भर्ती अभियान के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने विस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के प्रसार को रोकने और पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी भर्ती अभियान में तेजी लाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने 800 पदों के लिए विज्ञापन दिया था और आज पहले चरण में 308 नियुक्तियां की गई हैं।

गौरतलब है कि 20 से अधिक वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इन रिक्तियों को भरने के लिए पंजाब सरकार की यह एक बड़ी पहल थी। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में मरीजो की देखभाल सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। सोनी ने इस बात पर जोर दिया कि ये सभी नियुक्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से की जा रही हैं। सोनी ने स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें महामारी की इस घड़ी में ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करने को कहा।

राज कमल चौधरी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने नवनियुक्त कर्मचारियों से कुशलतापूर्वक कार्य करने प्रेरित किया और कहा वह पंजाब के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करना है ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं प्राप्त हो सके। इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब डॉ. जी.बी. सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवा (परिवार कल्याण), डॉ. ओ.पी. गोजरा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!