निखिल हंस भारतीय तांग सू डो टीम के कोच नियुक्त

Edited By Mohit,Updated: 10 Nov, 2020 10:13 PM

nikhil hans appointed coach of indian tang so team

कोरोना वायरस के इस संकट में खिलाड़ियों के स्वस्थ रहने के लिए आई.टी.एफ. तांग सू डो स्पोर्ट्स फेडरेशन...........

जालंधरः कोरोना वायरस के इस संकट में खिलाड़ियों के स्वस्थ रहने के लिए आई.टी.एफ. तांग सू डो स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पहली वर्चुअल आई.टी.ओ. तांग सू डो वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 का आयोजन बीती 7 से 9 नवंबर के बीच ऑनलाइन तरीके से किया गया।

PunjabKesari
20 देशों के 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए संपूर्ण भारत में से 13 लड़कों तथा 13 लड़कियों का चयन किया गया था। इस चैंपियनशिप में शहर के मशहूर सी.बी.एस.ई. द्वारा ला ब्लॉसमस स्कूल के खेल प्रमु निखिल हंस जी को लड़कों की भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आई.टी.एफ तांग सू डो स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ टेक्निकल चेयरमैन मास्टर देवेंद्र दत्त गॉड ने की है।

विश्व स्तर पर होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगभग 20 देशों के तकरीबन  200 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन देशों में भारत के अलावा मुख्यता  पोलैंड जर्मनी, ईरान, मेक्सिको, नीदरलैंड, नाइजीरिया बांग्लादेश, मोरोको, ईरान जैसे देश शामिल हैं। मार्शल आर्ट्स में माहिर निखिल हंस जी कई अन्य खेल संस्थाओं के साथ भी सकरिए  तौर पर जुड़े हुए हैं।


निखिल हंस ने किया धन्यवाद
निखिल हंस जी ने इस नियुक्ति पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सरपरस्त महाबली सतपाल (पदम भूषण, द्रोणाचार्य अवॉर्ड) तथा प्रधान पदमश्री सुशील कुमार (ओलंपिक में 2 पदक विजेता), आई टी एफ स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के माननीय प्रधान लव सहरावत का धन्यवाद किया। निखिल जी के द्वारा इस चैंपियनशिप में निभाई गई उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण के लिए उन्हें बेस्ट कोच के अवार्ड से भी नवाजा गया।

PunjabKesari

स्पोर्ट्स से संबंधित कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
निखिल हंस जी की इन उपलब्धियों पर पर स्कूल डायरेक्टर वंदना मडिया, चेयरमैन संजीव मड़िया, ए.डी.जी.पी (वेलफेयर) आई.पी.एस अर्पित शुक्ला (प्रधान-पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन, जालंधर) शिरोमणि अकाली दल के पंजाब उपप्रधान चंदन ग्रेवाल, अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच एवं रैफरी सुरेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय  मार्शल आर्ट कोच मास्टर हरमिंदर गौड़, अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट कोच मास्टर केहर सिंह, हरसिमरनजीत सिंह बंटी (डिप्टी मेयर जालंधर), अंतरराष्ट्रीय हॉकी रैफरी अंपायर गुरिंदर सिंह संघा, शिवकुमार अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कोच पंजाब पुलिस, सुनील कुमार (मन्नू) तथा युवा नेता रोमी वधवा के साथ-साथ शहर के समूह खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!