Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Aug, 2026 08:42 PM

पंजाब की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल पुनरजीत ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राजनीतिक मामलों की कमेटी और कोर कमेटी के सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद 30 हलका...
पंजाब डैस्क : पंजाब की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल पुनरजीत ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राजनीतिक मामलों की कमेटी और कोर कमेटी के सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद 30 हलका कोऑर्डिनेटरों की पहली सूची जारी की है।
पार्टी की योजना पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों में अपने कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने की है। पहली सूची में 30 हलकों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
सूची
पट्टी – सरदार आदेश प्रताप सिंह कैरों
डेरा बाबा नानक – सरदार सुच्चा सिंह छोटेपुर
भुलत्थ – बीबी जागीर कौर
अजनाला – डॉ. रतन सिंह अजनाला
नकोदर – सरदार गुरप्रताप सिंह वडाला
लहरागागा – सरदार परमिंदर सिंह ढींडसा
सुनाम – भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल
फिल्लौर – सरदार सरवण सिंह फिल्लौर
बरनाला – सरदार गगनजीत सिंह बरनाला
संगरूर – प्रकाश चंद गर्ग
सनौर – सरदार हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा
बस्सी पठाना – जज सरदार निर्मल सिंह
अटारी – सरदार अजयपाल सिंह मीरांकोट
बाबा बकाला – सरदार रणजीत सिंह छज्जलवड्डी
जीरा – सरदार करनैल सिंह पीर मोहम्मद
आदमपुर – सरदार जरनैल सिंह गढ़दीवाल
उड़मुड़ टांडा – सरदार मनजीत सिंह दसूहा
बलाचौर – अमित सेठी थोपिया
जालंधर कैंट – बीबी हरजीत कौर तलवंडी
अमलोह – सरदार बलतेज सिंह महदूदां
नवांशहर – सरदार महिंदर सिंह हुसैनपुर
फरीदकोट – सरदार अमनिंदर सिंह बन्नी बराड़
घनौर – सरदार भूपिंदर सिंह सेखूपुर
नाभा – सरदार रविंदर सिंह शाहपुर
समाना – सरदार चरणजीत सिंह मावी
पटियाला ग्रामीण – सरदार रणधीर सिंह रखड़ा
डेरा बस्सी – बीबी राजिंदर कौर
फिरोजपुर ग्रामीण – डॉ. मोहन सिंह लालका
शामचौरासी – सरदार मदन मोहन सिंह
बुढलाडा – मलकीत सिंह समाऊ