Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2023 02:50 PM

अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे मार देंगे। थाना इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना: थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गत रात 11 साल की नाबालिग लड़की से रेप के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए थाना इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को पीड़ित लड़क की भूआ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई अपने 3 बच्चों के साथ रहता है और भाभी अपने मां-बाप के पास रहती है। उसका भाई कपड़े बेचने के लिए पंजाब से बाहर ही जाता रहता है। उसकी भतीजे ने गत दिवस उसे बताया कि उसका पिता बाहर गया हुआ था तो उसके घर के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाए। व्यक्ति ने उसे धमकाया भी अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे मार देंगे। थाना इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।