Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2023 11:24 AM

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
तरनतारनः जिला तरनतारन अधीत आते गांव रैशीयाना में गत रात कुछ व्यक्तियों द्वारा एक नौजवान पर हमला कर दिया गया। सिर पर ज्यादा चोट लगने के कारण अस्पताल में आज सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद थाना सदन तरनतारन की पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह (21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव रैशीयाना जो मां-बाप का इकलौता बेटा था। गत रात जब अपने दोस्त के साथ गांव की फिरनी में मौजूद था तो कुछ व्यक्तियों द्वारा किसी रंजिश के चलते लवप्रीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान लवप्रीत सिंह के सिर पर गहरी चौट आई है, जिस कारण वह मौके पर बेहोश हो गया।
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसकी आज मौत हो गई। सूत्रों अनुसार यह झगड़ा किसी लड़की को लेकर किया गया था। मृतक गरीब परिवार से संबंधित है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।