Edited By Kamini,Updated: 01 Dec, 2023 06:00 PM

रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या होने का मामला सामने आया है।
कपूरथला: रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या होने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार गांव दयालपुर में गत देर रात्रि अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर रिटायर्ड बैंक कर्मी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बलवंत सिंह (उम्र 76) निवासी गांव दयलापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक घर पर अकेला रहता था, उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके 2 बच्चे विदेश में रहते है। वह कुछ वर्ष पहले ही रिटायर्ड हुआ था। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी भारत भूषण सैनी ने कहा कि अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर बलवंत सिंह की हत्या की है। मामला लूट की नीयत का लग रहा है फिलहाल पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। शव को कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here