चरित्र पर शंका के चलते पत्नी की बेरहमी से हत्या

Edited By Updated: 28 Apr, 2017 07:43 AM

murder case

गांव अमरगढ़ कलेर में एक प्रवासी व्यक्ति दिनेश कुमार ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। थाना सदर जगराओं के एस.एच.ओ. निशान सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार वासी जटारी जिला अलीगढ़ (यू.पी.) का निवासी अपनी पत्नी ..........

जगराओं (भंडारी): गांव अमरगढ़ कलेर में एक प्रवासी व्यक्ति दिनेश कुमार ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। थाना सदर जगराओं के एस.एच.ओ. निशान सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार वासी जटारी जिला अलीगढ़ (यू.पी.) का निवासी अपनी पत्नी जै माला तथा 3 बच्चों सहित गांव अमरगढ़ कलेर में रहता था तथा दिहाड़ी का काम करता है। उसे कथित तौर पर अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी जिसके चलते उसने गत देर रात्रि अपनी पत्नी का उस समय कत्ल कर दिया जब बच्चे सो रहे थे। इस संबंध में आज उन्हें गांव के सरपंच तथा एक अन्य व्यक्ति सुखदेव सिंह ने सूचित किया तो मौका पर जाकर मृतका जै माला (35 वर्ष) का शव कब्जे में ले लिया। मृतका का गला घोंटे जाने तथा उसके गुप्त अंगों से खून निकला हुआ था। मृतका का शव सिविल अस्पताल जगराओं में आज पोस्टमार्टम करवाने हेतु भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा की कत्ल कैसे किया गया। मृतका का पति फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मृतका के 3 बच्चे 2 लड़कियां 14 वर्ष तथा 9 वर्ष तथा एक 7 वर्ष का लड़का है। गालिब पुलिस चौकी के इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया। मृतका का पति प्राय: अपनी पत्नी से लड़ता-झगड़ता रहता था तथा रात्रि को भी उसका झगड़ा हुआ था। झगड़े के पश्चात उसकी मां गांव में रहते इसके बेटे के पास चली गई थी। प्रात: जब वह घर आई तो जै माला मृत पड़ी थी। इस अवसर पर डी.एस.पी. जगराओं कंवर पाल सिंह बाजवा भी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!