जेल में बंद बेटे को साबुन की टिकिया में छिपा गोलियां देने आई मां, गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 03 Sep, 2019 02:35 PM

mother arrives to give jailed son hidden pills in soapbox arrested

केंद्रीय जेल में नशा समगलिंग के आरोप में बंद हवालाती बेटे से मुलाकात करने आई महिला....

लुधियाना(सियाल): केंद्रीय जेल में नशा समगलिंग के आरोप में बंद हवालाती बेटे से मुलाकात करने आई महिला से 112 गोलियां बरामद की गई हैं। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना जी.आर.पी. में हवालाती गुरप्रीत सिंह पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज होने के कारण 5 फरवरी 2019 से वह जेल में बंद है।

जेल में बंद के लिए इमेज परिणाम
सोमवार को उसकी मां ने जेल कम्पलैक्स की कंटीन से एक साबुन की टिकिया ली और उसके अंदर जब वो गोलियां छुपा रही थी तो एक मुलाजिम गुरमीत सिंह ने देख लिया और महिला कांस्टेबल के हवाले करके जेल अधिकारी के समक्ष ले गए। पूछताछ के बाद महिला को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। सहायक सुपरिटैंडेंट हरमिंदर सिंह ने बताया कि पत्र पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पकड़ी गई 112 गोलियों को लैब टैस्ट के लिए भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!