नवजोत सिद्धू के हक में उतरे मिट्ठू मदान

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2019 04:16 PM

mithu madan amritsar train accident

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में मिट्ठू मदान उतर आए है। मिट्ठू मदान वही शख्स है जिस पर पिछले साल अमृतसर स्थित जोड़ा फाटक पर हादसे का ठीकरा फोड़ा था।

अमृतसर (सुमित): पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में मिट्ठू मदान उतर आए है। मिट्ठू मदान वही शख्स है जिस पर पिछले साल अमृतसर स्थित जोड़ा फाटक पर रेल हादसे का ठीकरा फोड़ा गया था, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी।  

PunjabKesari

दरअसल, इस हादसे के एक वर्ष बीतने के बावजूद भी उपयुक्त मुआवजा न मिलने के रोष में पीड़ित परिवारों की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस पर मिट्ठू ने कहा कि अकाली नेता बिक्रम मजीठिया जानबूझ कर इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। उन्हें इस हादसे में मारे गए 60 लोगों की मौत का आज भी दुख है लेकिन मजीठिया जान बूझकर इस मामले को तूल देकर गंदी राजनीति कर रहा है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मजीठिया की तरफ से सिर्फ़ 10 परिवारों को साथ लेकर धरना दिया जा रहा है जबकि बाकी धरनाकारी उसकी तरफ से इकठ्ठा किए गए हैं। सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को 5-5लाख रुपए मुआवज़ा दिया जा चुका है, इसके अलावा सिद्धू ने भी पीड़ितों की अलग तौर से मदद की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!