प्रवासी मजदूरों के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौ/त, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 05 Jul, 2025 06:42 PM

migrant worker child dies under suspicious circumstances

नजदीकी गांव मल्लपुर अड़का में प्रवासी मजदूर के 4 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।

नवांशहर (त्रिपाठी): नजदीकी गांव मल्लपुर अड़का में प्रवासी मजदूर के 4 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। वहीं एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से बीमार मिला है जिसे उपचार के लिए पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है। गांव के प्रधान चरणजीत सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले हीरा लाल तथा राजकुमार पिछले 10 वर्षों से गांव मल्लपुर अड़का में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब उक्त दोनों धान की पनीरी को रोपित करने के लिए गए हुए थे तो शाम साढ़े 6 बजे के करीब राहुल (साढ़े 4 वर्ष) पुत्र हीरा लाल तथा संदीप (डेढ़ वर्ष) पुत्र राजकुमार घर के आंगन में बेहोशी की हालत में पाए गए।

उन्हें तुरन्त पहले गांव के डाक्टर के पास तथा बाद में अस्पताल में ले जाया गया। जहां राहुल को मृतक घोषित कर दिया जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. में रैफर कर दिया। प्रधान चरणजीत सिंह ने बताया कि बच्चों की सीरियस हालत के लिए कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि अनुमान के अनुसार बच्चों को कोई सर्प डस के गया हो अथवा घर में पडे़ जहरीले दवाई वाले ढक्कन से पानी पीने के कारण उनकी हालत का भी अनुमान लगाया जा रहा है। बच्चों की संदिग्ध हालातों में हुई मौत का समाचार मिलने के बाद थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. ने पुलिस टीम के साथ गांव के उक्त स्थल का दौरा किया। 

डाक्टरों की टीम करेगी मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम

एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालातों में हुई बच्चे की मौत पर डाक्टरों की टीम की ओर से रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण सामने आ पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम की ओर से भी एफ.एस.एल. सैंपल लिए गए है।

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!