मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 03 Feb, 2025 06:22 PM

man drowned in river

दोराहा घाट पर देवी सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आज एक दुखद घटना घटी।

दोराहा (विनायक): दोराहा घाट पर देवी सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आज एक दुखद घटना घटी। उचित सुरक्षा उपायों के अभाव में सरहिंद नहर के गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह घटना उस समय घटी, जब मूर्तियों को विसर्जन के लिए नहर किनारे तट पर लाया जा रहा था। तभी अचानक युवक का पैर नहर में फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लुधियाना के गोविंदगढ़ निवासी सुधीर के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि दोराहा घाट पर आज लोगों की भारी भीड़ जमा थी और मूर्तियों के विसर्जन का कार्य चल रहा था। सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह दुखद हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। 

इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब मूर्ति विसर्जन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तो घाट पर प्रशासन द्वारा पहले से सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए जाते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए दोराहा थाने के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर राव वरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!