Edited By Kalash,Updated: 14 Nov, 2026 11:58 AM

एसएसपी तरनतारन के निर्देशों पर थाना सराय अमानत खां की पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नौशहरा ढाला के नजदीक एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।
सराय अमानत खां/झबाल (नरिंदर): एसएसपी तरनतारन के निर्देशों पर थाना सराय अमानत खां की पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नौशहरा ढाला के नजदीक एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि थाना सराय अमानत खां के एएसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित सीमावर्ती गांव नौशहरा ढाला की तरफ गश्त पर जा रहे थे। इसी दौरान नौशहरा ढाला की मड़ियां के नजदीक पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 103 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान धर्मवीर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी नौशहरा ढाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सराय अमानत खां में मामला दर्ज कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here