लुधियाना में लुटेरी महिलाओं का गैंग सक्रिय, सरेआम दे रही वारदातों को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 19 Mar, 2025 05:22 PM

ludhiana women robbery gang

पीड़ित महिला ने शातिर महिला को पहचान लिया और थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी।

लुधियाना (तरुण): माता रानी चौंक, शीतला माता मंदिर के निकट नौसरबाज लुटेरी महिलाओं का गैंग सक्रिय है। उन्होंने एक महिला के हाथ से सोने का कड़ा उतार लिया ,वहीं दूसरी महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां गायब कर दी। पीड़ित महिला ने शातिर महिला को पहचान लिया और थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित जसविन्द्र सिंह ने बताया कि गत दिवस वह अपनी पत्नी के साथ माता रानी चौंक स्थित शीतला माता मंदिर में माथा टेकने के लिया गया। माथा टेक कर जब वह घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी के हाथ में पहना सोने का कड़ा और पर्स गायब है। इसके बाद उसकी पत्नी कंचन वर्मा ने बताया कि मंदिर के बाहर उसके साथ एक महिला टकराई थी। उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वे मंदिर के बाहर पहुंचे तो उन्हें एक जान पहचान वाले अन्य व्यक्ति सन्नी ने बताया कि उसकी पत्नी के हाथों से सोने की चूड़ियां गायब हुई है। जसविन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर के बाहर उसकी पत्नी कंचन ने आरोपी महिला को पहचान लिया गया जो कि उन्हें देख कर भागने लगी। उसे लोगों की मदद से काबू कर लिया गया। पकड़ी गई आरोपी महिला की उम्र करीब 70 वर्ष है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि नौसरबाज महिला गैंग की 3 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी महिला की पहचान हुई है। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित जसविन्द्र सिंह निवासी सिवल लाइन के बयान पर प्रकाश कौर (70) गांव रोटी चन्ना नाभा पटियाला (64) के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य आरोपी महिलाओं की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है।

35 पर्चे दर्ज है आरोपी महिला पर

पकड़ी गई आरोपी महिला प्रकाश कौर पर करीब 35 पर्चे दर्ज है। वहीं प्रकाश कौर की उम्र करीब 70 वर्ष है, जो कि पुलिस के आड़े आ रही है। पुलिस महिला के साथ सख्ती बरतने से कतरा रहा है। प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला प्रकाश कौर को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। प्राथमिक जांच में महिला पुलिस को गुमराह करती रही। फिलहाल की जांच में पता चला है कि गिरोह की सरगना प्रकाश कौर है जोकि अपनी 2 अन्य महिला साथियों के साथ शीतला माता मंदिर के बाहर शातिराना ढंग से वारदात को अंजाम देती है। प्रकाश कौर के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग शहरों में कई केस दर्ज है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!