Edited By Paras Sanotra,Updated: 08 Aug, 2023 06:31 PM
पंजाब के लुधियाना ज़िले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना ज़िले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दरिंदों ने लुधियाना की एक महिला के अपने पति के साथ हुए झगड़े का फायदा उठाते हुए उसे अपने जाल में फंसा लिया और फिर उसका अपहरण कर उसके साथ घिनौनी हरकत की। गौरतलब है कि उक्त महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और उसके बाद वह जनवरी के महीने में बिचौलन किरना नाम की महिला के पास रहने के लिए चली गई।
लेकिन किरना ने गलत इरादों और लालच में अंधे होकर उक्त महिला को अपने साथियों से मिलवाया। घुमाने के बहाने किरना ने उक्त महिला को ट्रेन में बिठा दिया और फिर उसे चाय में नशीला पदार्थ घोल कर पिला दिया जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और जब उसे सुध आई तो वह राजस्थान में थी। किरना ने उक्त महिला का 2 लाख रुपए में सौदा कर उसे राजवीर मांझू नाम के व्यक्ति के पास बेच दिया था। आरोपी करीब 7 महीने तक एक कमरे में कैद करके उक्त महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद 27 जुलाई 2023 को पीड़िता अपनी जान बचा कर राजस्थान से भाग निकली और किसी तरह अपने घर वापिस लुधियाना पहुंची। लौटने के बाद उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने किरना व इस अपराध में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here