Big Breaking: 8.49 करोड़ लूट की Mastermind "डाकू हसीना" पति सहित गिरफ्तार
Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2023 01:31 PM

काउंटर इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने 100 घंटे में सी.एम.एस. कंपनी के लूटकांड को हल किया है।
लुधियाना (राज):लुधियाना में हुई 8.49 करोड़ की लूट मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस मामले की मास्टरमाइंड ‘डाकू हसीना’ मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति जसविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी उत्तराखंड से हुई है।
उक्त जानकारी पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने 100 घंटे में सी.एम.एस. कंपनी के लूटकांड को हल किया है।