Edited By Urmila,Updated: 30 May, 2025 03:14 PM

लुधियाना के जगराओं में लवमैरिज का खौफनाक अंत हुआ है, जिसका मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक जो 24 अप्रैल को यू.के. से लौटा था।
पंजाब डेस्क: लुधियाना के जगराओं में लवमैरिज का खौफनाक अंत हुआ है, जिसका मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक जो 24 अप्रैल को यू.के. से लौटा था जिसकी शादी 16 जुलाई 2024 को गांव रसूलपुर की लड़की से हुई थी, वह भी लव मैरिज। बताया जा रहा है कि गत दिन युवक अमनिंदर अपनी पत्नी को ससुराल से लेने गया तो वहां उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। उसकी बेइज्जती की जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका और बुरी तरह टूट गया। दुखी होकर युवक ने उनके सामने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
वहीं मृतक के परिवार का कहना है कि जब उनका लड़का यू.के. चला गया तो बहू उनके साथ परिवार में रह रही थी लेकिन बाद में वह अपने मायके चली गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल सास-ससुर फरार हैं।
मृतक के पिता परमिंदर सिंह ने कहा कि वह कोठे पोना गांव का रहने वाला था। उन्होंने बेटे की शादी बड़े चाव से की थी। उन्होंने अपनी बहू के साथ कोई भेदभाव नहीं रखा। यह शादी उनके बेटे के लिए काल बन गई। पिता ने बताया कि बेटे के ससुराल वालों ने उसे बहुत परेशान किया। आखिर मजबूर होकर उसने यह उक्त खौफनाक कदम उठा लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here